बिद्युत उपभोक्ताओ के समस्याओ को लेकर भाकियू चढूनी ने एक्सईएन को दिया शिकायत पत्र, दी आंदोलन की चेतावनी
मांगे न माने जाने पर 11 अक्टूबर को होगा बृहद आंदोलन


खलीलाबाद-संत कबीर नगर
भारतीय किसान यूनियन चढूनी का एक प्रतिनिधिमंडल विद्युत उपभोक्ताओ की विभिन्न समस्याओ के लेकर आज एक्सईएन से मिलकर, शिकायती पत्र देकर उपभोक्ताओ की समस्याओ का यथाशीघ्र त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की मांग किया।
कार्यक्रम का प्रतिनिधिमंडल कर रहे संगठन के वरिष्ठ प्रदेश महासचिव श्रीप्रकाश पांडेय ने एक्सईएन संतकबीरनगर से मिलकर विद्युत उपभोक्ताओ की समस्याओ से अवगत कराया। श्री पांडेय ने कहा कि
जिले मे बिजली विभाग मे उपभोक्ताओ की तमाम समस्याए हैं, जिसके समाधान के लिए लगातार शिकायत पत्र दिया जा रहा है, तमाम किसानों, उपभोक्ताओ को समस्याए हो रही है, विजली का बिल ज्यादा बढ कर आ रहा है, तमाम उपभोक्ताओ के मीटर खराब हैं। उपभोक्ताओ का नाम, खाता नंबर बदल कर आ रहा है। तमाम लोगों को नये कनेक्शन नही मिल पा रहा है। अवैध वसूली की जा रही है। कारवाई के बजाए अधिकारी मौन हैं। जो आन्दोलन को दावत दे रहा है।
संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश भट्ट ने कहा कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं की समस्याओ का निराकरण नही कर रहा है, उपभोक्ताओ के यहां छापेमारी कर अवैध वसूली की जा रही है, लोगों से मनमाना रकम न प्राप्त होने पर फर्जी, मनगढ़ंत तहरीर देकर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दिया जा रहा है और लगातार लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। शिकायत करने पर कोई सुनवाई नही हो रही है। मामले मे पूर्व मे धरना-प्रदर्शन भी किया गया है, अनेको शिकायत पत्र, मांग पत्र दिया गया बावजूद इसके कोई कारवाई नही हो रही है। जिससे संगठन मे काफी रोष व्याप्त है। ऐसे मे संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल ने एक्सईएन से मिलकर समस्याओ से रूबरू कराया है। बावजूद इसके कारवाई न होने पर संगठन 11 अक्टूबर को बृहद आंदोलन करेगा जिसकी जिम्मेदारी विजली विभाग की होगी।
शिकायत पत्र देते समय संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश भट्ट के अलावा संगठन के वरिष्ठ प्रदेश महासचिव श्रीप्रकाश पांडेय, राम प्रताप, मेवाती देवी, तहसील अध्यक्ष मेहदावल फिरोज अहमद, मीना चौधरी, तहसील अध्यक्ष धनघटा हाफिजुल्लाह, ब्लॉक उपाध्यक्ष खलीलाबाद उमाचंद, ग्राम पंचायत अध्यक्ष पकड़िया बहरैची आदि लोग उपस्थित रहे।
