20 सितंबर 2023 को विकास भवन सभागार में होगा किसान दिवस का आयोजन – सीडीओ

संतकबीरनगर: 19 सितंबर 2023 मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने बताया कि माह सितंबर 2023 के तीसरे बुधवार को किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार में दिनांक 20 सितंबर 2023 को अपरान्ह 1 बजे से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने विभाग से सम्बंधित सूचनाओं के साथ किसान दिवस में स्वंय प्रतिभाग करना सुनिश्चित करे।
रिपोर्ट : के के मिश्रा जर्नलिस्ट