👉⭕शिविर के समापन पर टोली का निरीक्षण करने पहुँचे डिप्टी कमिश्नर ( माल व सेवा कर) विनय गुप्ता…

संतकबीरनगर:आज के बच्चे कल के भविष्य होंगे ,विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए स्काउट और गाइड की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। इससे जुड़ने के साथ ही बच्चों को शिक्षा के मूल उद्देश्य से सामना होने लगता है। स्काउट गाईड से जुड़ने वाले बच्चे समाज, देश, मानवता, व्यवस्था, शांति, पर्यावरण और विकास के असल मायने को बचपन से ही समझने लगते हैं। उक्त बातें ख़लीलाबाद क्षेत्र के नेहियाँ खुर्द में स्थित दा माइंडस्केप एकेडमी में आयोजित भारत स्काउटर-गाइडर के तीन दिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वाणिज्यकर कमिश्नर विनय गुप्ता द्वारा कही गई।कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे विनय गुप्ता को स्काउट गाइड के बच्चों द्वारा सलामी दी गई।इस दौरान मुख्य अतिथि ने स्काउट गाइड के बच्चों द्वारा बनाई गई राधा टोली, झाँसी की रानी टोली, रानी लक्ष्मीबाई टोली, लक्ष्मी टोली, कर्ण टोली, श्री राम टोली, भारत टोली, आर्य भट्ट टोली, महात्मा गांधी टोली, भोलेनाथ टोलियों का निरीक्षण किया और उनसे टोली के नाम से जुड़े इतिहास, स्काउट के नियम, उद्देश्य, के बारे में जानकारी ली।शिविर के समापन समारोह में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि वाणिज्य कर आयुक्त विनय गुप्ता व एकेडमी के प्रबंधक श्रवण अग्रहरि द्वारा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया।स्काउट के बच्चों द्वारा सरस्वती बन्दना व स्वावग गीत प्रस्तुत किया गया।स्वागत के क्रम में रमेश चन्द्र यादव जिला संगठन आयुक्त स्काउट द्वारा स्काउट गाइड के परम्परा गत मुख्य अतिथि विनय गुप्ता, एकेडमी के एम डी श्रवण अग्रहरि, मंजू अग्रहरि, कोऑर्डिनेटर संजय कुमार को स्कार्फ़ पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि वाणिज्य कर आयुक्त विनय कुमार गुप्ता द्वारा स्काउट गाइड के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया कि आप लोगों को देखकर मुझे कल का अपना बीता हुआ कल याद आता है इसी तरह से मैं भी स्काउट गाइड ,एनसीसी कैडेट्स के छात्र के रूप में पढ़ा और सकारात्मक सोच के जरिए आज मैं इस मुकाम तक पहुंच गया हूं परिवार और समाज के लोगों का सहयोग रहा उस सहयोग में परिवार ,शिक्षक, समाज, के साथ अधिकार कर्तव्य और दायित्व के साथ में आगे बढ़ता रहा मैं यूं कह लूं कि आज के होनहार बच्चे वह कल के भविष्य होंगे और मेरी शुभकामनाएं कि आप लोग अपनी ऊंचाइयों को छूने को है।आप सदैव सकारात्मक सोच अपना कर अपने दायित्व और कर्तव्यों का निर्माण करते हुए चाहे जो जिस क्षेत्र में हो अपने क्षेत्र के अधिकार और दायित्वों का निर्माण करते हुए समाज को अग्रणी भूमिका की तरफ ले जाने का काम करें ।
इस अवसर पर प्रबंधक श्रवण कुमार अग्रहरी द्वारा विद्यालय के बच्चों को अपने आशीष वचन में कहा गया कि आप सभी लोग अपनी सोच को अपनी बुलंदियों को आगे बढ़ाएं आप को जिस क्षेत्र जाना हो जिस विषय में आपकी रुचि हो आप उसके लिए मेहनत व कठिन परिश्रम करिये निश्चित ही आपको उसमें सफलता मिलेगी और आप लोगों के ही बीच से आने वाले कल में कोई वैज्ञानिक होगा कोई प्रशासनिक सेवा में आएगा कोई राजनीतिक क्षेत्र में आएगा और आप सभी लोग अलग-अलग क्षेत्र में जाकर अपने कार्यकुशलता से देश का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाणिज्य कर आयुक्त विनय गुप्ता को प्रबंधक श्रवण कुमार अग्रहरी द्वारा अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया साथ ही साथ जनपद के वरिष्ठ पत्रकार के के मिश्रा तथा नवनीत श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया ।भारत स्काउट गाइड के रमेश चन्द्र यादव जिला संग़ठन आयुक्त संतकबीरनगर को श्रवण अग्रहरि ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया व वही महिला प्रशिक्षिका प्रीति गुप्ता को मंजू अग्रहरि ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के अंत मे स्काउट गाइड द्वारा राष्ट्रगान किया गया जिसके बाद स्काउट ध्वज को मुख्य अतिथि विनय गुप्ता, एमडी श्रवण अग्रहरि, व कोऑर्डिनेटर संजय कुमार द्वारा ससम्मान रमेश चन्द्र यादव को सौंपा गया। कार्यक्रम में एकेडमी के कोऑर्डिनेटर संजय कुमार, टीचर्स ज्योति सिंह,अभिनव मिश्रा ,संदीप यादव ,अपराजिता सिंह ,ख़ुशबू गुप्ता ,स्वेता शर्मा ,किरन श्रीवास्तव ,रेखा , प्रिया यादव ,संतोष कुमार , शकील अहमद, उपस्थित रहे।