राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्कूल पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम।
शैलेंद्र त्रिपाठी प्राचार्य

संतकबीरनगर : जनपद में स्थित उदया इण्टरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सुप्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचन्द को याद करते हुए खेल संबंधी अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। उदया इण्टरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य एस. के. त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में बच्चों द्वारा रचनात्मक कौषल का चित्र खींचा गया। सहभागी विद्यालय परिवार के प्रबुद्ध शिक्षक तथा शिक्षिकाओं एवं परिचारकों का भी कार्य प्रशंसनीय रहा। इसी क्रम में कक्षानुसार राखी बनाओ प्रतियोगिता, रंगोली बनाओ प्रतियोगिता भी निर्विघ्नता पूर्ण सम्पन्न हुई।
एस. के. त्रिपाठी ने अपने शब्दों में हॉकी क्षेत्र में भारत को वैश्विक फलक को स्थापित करने वाले ” हॉकी के जादूगर ” मेजर ध्यान चन्द और इनकी जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाये जाने के विषय में जानकारी दी। एस के त्रिपाठी ने मेजर ध्यान चन्द के जीवन के संघर्ष और कठिनाइयों को संस्मरण विधा में प्रतिबिंबित किया। छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा , कौन कहता है आसमां में छेद नहीं होता जरा एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों। रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में हमारे विद्यालय के कला शिक्षक सुधीर रावत, संदीप उपाध्याय ,प्रवेश तिवारी का विशेष योगदान रहा। अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी पूरा सहयोग रहा।
रिपोर्ट: के के मिश्रा जर्नलिस्ट