
संतकबीरनगर 26 अगस्त 2023: ब्लूमिंग बड्स एकेडमी के मेन ब्रांच खलीलाबाद में अभिभावक एवं शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें अभिभावकों ने शिक्षकों से अपने बच्चों की प्रगति रिपोर्ट्स की जानकारी हासिल की गई । इसके बाद शिक्षकों द्वारा बच्चों के अभिभावकों से उनके पठन-पाठन से संबंधित कुछ टिप्स दिए गए। प्रबंध निदेशिका श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी ने कहा कि माता-पिता और शिक्षक का एक ही लक्ष्य होता है, बच्चे की सफलता जिस तरह एक किसान अपनी लहलती हुई फसल को देखकर प्रश्न चित्र होता है इस तरह अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य उज्जवल बनाने के लिए संकल्पित रहते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा उच्च शैक्षणिक उत्कृष्टता स्तर को तभी प्राप्त कर सकता है, जब उसे परिवार और स्कूल का पूरा समर्थन मिले। माता-पिता का शिक्षक के संपर्क में होना बच्चे की सफलता के लिए सर्वोपरि है। आपको बता दें कि प्रभा शिक्षण संस्थान से जुड़ा हुआ ब्लूमिंग बड्स एकेडमी हमेशा से ही बच्चों को आगे बढ़ाने के प्रयासरत है, अपने स्कूल के साथ-साथ जिले का नाम रोशन करें। प्रधानाचार्य ने कहा किBइस सम्मेलन के माध्यम से छात्र शिक्षक व अभिभावकों के बीच शैक्षिक कार्य में शानदार वातावरण स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह विद्यालय में एक शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने में कोई कसर नही छोड़ता हैं वैसे ही एक अभिभावक का कर्तव्य है कि वह बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए ऊंचाइयों की अंतिम शिखर तक पहुंचने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ता है,
के के मिश्रा जर्नलिस्ट