बराबंकी
दिनांक 31.10.2019 को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) द्वारा विशेष किशोर पुलिस इकाई व एण्टीरोमियो टीम की संयुक्त मासिक समीक्षा/समन्वय गोष्ठी का हुआ आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नन्द किशोर जी व अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आर0के0 गौतम द्वारा पुलिस लाइन सभागार में विशेष किशोर पुलिस इकाई व एण्टी रोमियो टीम की संयुक्त मासिक समीक्षा/समन्वय की बैठक कर निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी-
- उक्त बैठक में बालक सम्बंधी प्रकरण को पुलिस विभाग द्वारा हैण्डल करने की प्रक्रिया एवं व्यवहार व पुलिस रिस्पांस टाइम के सम्बंध में चर्चा की गयी।
- गोष्ठी में पिछली बैठक में आदेशित किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी।
- उक्त बैठक में गुमशुदा बालक के खोजने की आदर्श प्रक्रिया के सम्बंध में चर्चा की गयी।
- उक्त गोष्ठी में सभी सदस्यों को बाल सुरक्षा हेल्प लाइन नम्बर से अवगत कराया गया।
- अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) द्वारा उक्त गोष्ठी में एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा अबतक की गयी कार्यवाहियों की समीक्षा की गयी एवं एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा जनपद के स्कूलों/कालेजों के बाहर लगायी गयी शिकायत पेटिका, रेड कार्ड वितरण व शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच के बारे में बताया गया।
- एण्टी रोमियो स्क्वाड को चेकिंग के दौरान लोगों के साथ सौम्यता पूर्वक व्यवहार तथा मनचलों के खिलाफ समुचित कार्यवाही करने हेतु आवश्यक-दिशा निर्देश दिये गये।
- स्कूलों/कालेजों व प्रमुख बाजारों में छेड़खानी आदि घटनाओं को रोकने तथा शिकायत मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु समस्त एण्टी रोमियों स्क्वाड के प्रभारी व सदस्यगणों को निर्देश दिये गये जिससे जनपद में महिलाओं सम्बन्धी अपराध पर विराम लग सके एवं आरोपियों के विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही हो सके।
- एण्टी रोमियों स्क्वाड द्वारा स्कूलों/कालेजों व बाजारों से गिरफ्तार किये गये मनचलों के विरूद्ध थानों में पंजीकृत मुकदमों की प्रगति के बारे में भी जानकारी रखने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
उक्त बैठक में चिकित्सा विभाग, बाल संरक्षण इकाई प्रभारी श्रीमती शकुन्तला उपाध्याय, जिला प्रोबेशन इकाई, एस.जे.पी.यू, ए.एच.टी.यू तथा समस्त थानों के नामित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

