👉⭕बीते वर्ष सोशल ऑडिट में हुए उपद्रव के कारण, ग्राम प्रधान ने पत्र देकर की थी सुरक्षा की मांग

(25 अगस्त 2023)
संतकबीरनगर: खलीलाबाद विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोल्हुआ में बीते वर्ष के सोशल ऑडिट के दौरान कुछ अराजक तत्वों द्वारा सोशल ऑडिट के दौरान उपद्रव किया गया था।जिसके बाद मामले को शान्त कराने के लिए पुलिस को बुलानी पड़ी थी।जिसके कारण आज होने वाले सोशल ऑडिट की बैठक को संवेदनशीलता की दृष्टि से देखते हुए व बैठक को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था लगानी पड़ी। जिसके लिए ग्राम प्रधान ने पत्र देकर पहले से सुरक्षा की मांग की थी।इस दौरान सोशल आडिट टीम के ऑडिटर देवेंद्र के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोशल ऑडिट की बैठक सकुशल संपन्न हुआ। बैठक के दौरान ग्राम पंचायत कोल्हुआ में ऑडिट के दौरान तकरीबन 250 लोगों के बीच पंचायत भवन पर ऑडिट का कार्य सकुशल संपन्न हुआ। ग्राम प्रधान द्वारा किये गए विकास कार्यों पर ग्रामीणों ने अपने जवाबदेही के साथ सभी कार्यो पर संतुष्टि व्यक्त की।सोशल ऑडिट के सदस्यों द्वारा ग्राम प्रधान के कराए गए कार्यों का स्थलीय और भौतिक सत्यापन भी किया गया।खली बैठक मनरेगा कार्य ,अमृत सरोवर समेत कच्चे और पक्के कार्यों का सत्यापन भी किया गया ।जिसमें जनता द्वारा प्रधान के प्रति आभार प्रकट करते हुए बताया गया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ हम लोगों को दिलवाया जा रहा है। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रवन तिवारी, ऑडिटर देवेन्द्र कुमार व ऑडिट टीम के सहयोगी व ग्रामीण मौजूद रहे।वहीं ग्राम पंचायत कोडरा में सोशल आडिट टीम के ऑडिटर सुनील शर्मा द्वारा पंचायत भवन में खुली बैठक के दौरान ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों का स्थलीय और भौतिक सत्यापन के साथ-साथ उनके द्वारा कराए गए कार्यों का बिंदुवार समीक्षा करते नजर आए साथ ही साथ पंचायत भवन पर उपस्थित आम जनमानस ने प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों के प्रति अपनी सहमति जताई।