BJP विधायक अंकुर राज तिवारी ने दी जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, कहा- स्वतंत्रता सेनानियों के सपने हो रहे पूरे…

संतकबीर नगर : भारतीय जनता पार्टी के खलीलाबाद विधानसभा के विधायक अंकुर राज तिवारी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी जनपद वासियों एवं प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होने अपने संदेश में प्रदेश एवं देश के जन-जन की खुशहाली, उन्नति एवं कल्याण की कामना की है। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा है कि हम सभी स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव को मना रहे हैं यह समय हमारे स्वाधीनता के गौरव के अंतर्मन में महसूस करने के साथ ही विगत साढ़े सात दशकों की उपलब्धियों पर गौरव करने का समय है। आज का दिन स्वतंत्रता संग्राम के उन वीरों के स्मरण का दिन है जिनके बलिदानों की वजह से ही हमारा देश गुलामी की बेड़ियों से मुक्त हो सका। ऐसे अमर शहीदों के बलिदान पर पूरा राष्ट्र नमन करता है।