कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित शहिद सिलापट का का अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने किया लोकार्पण

संतकबीरनगर : भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के क्रम में आजादी के अमृत महोत्सव के समापन पर 9 अगस्त से 31 अगस्त तक “मेरा माटी मेरा देश” अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में ख़लीलाबाद नगर पालिका द्वारा जूनियर हाई स्कूल खलीलाबाद के प्रांगण में “मेरा माटी मेरा देश ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसके मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश रहे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा शहीद स्मारक का लोकार्पण किया गया। जिसके बाद उपस्थित नगरपालिका कर्मचारियों ,सभासदों व उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को पंचप्रण का शपथ भी दिलाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा सभासद प्रतिनिधि पंकज मिश्रा सभासद प्रतिनिधि राजेश कुमार वर्मा वईओ खलीलाबाद विनय कुमार मिश्रा, उमेश कुमार, गोरख सिंह साथ साथ खलीलाबाद नगर पालिका परिषद के तहत चुने गए वार्ड सभासद गण के साथ,सुधांशू सिंह,बनर्जीलालअग्रहरि,सतविंदर पाल, एवं नगरपालिका सफ़ाई कर्मी,एन सी सी, कैडेट्स तथा जूनियर हाई स्कूल के स्काउट के बच्चे उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: के के मिश्रा जर्नलिस्ट