बराबंकी
थाना कोठी पुलिस द्वारा अवैध खनन में प्रयुक्त 01 अदद जेसीबी व 01 अदद मिट्टी से लदा डम्फर सीज


दिनांक 30.10.2019 को प्रभारी निरीक्षक कोठी सुधीर कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अवैध खनन की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना कोठी पुलिस द्वारा स्कूल के पीछे ग्राम मांदूपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी से 01 अदद जेसीबी नं0 यूपी41 एटी 2787 व 01 अदद डम्फर नं0 यूपी 41 एटी 1277 को पकड़कर अवैध खनन रुकवाया गया व अवैध खनन में प्रयुक्त गाड़ी को सीज किया गया। अवैध खनन के सम्बन्ध में जांच रिपोर्ट उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ को प्रेषित किया जा चुका है। अवैध खनन पर की गयी कार्यवाही की क्षेत्र की जनता द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक कोठी सुधीर कुमार सिंह जनपद बाराबंकी।
- व0उ0नि0 प्रदीप कुमार यादव थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
- का0 मनीष गुप्ता, का0 प्रिन्स सिंह थाना कोठी जनपद बाराबंकी।