संतकबीरनगर
21वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन बस्ती व देवरिया ने जीते अपने-अपने मैच

21वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता गोरखपुर जोन गोरखपुर का उद्घाटन मैच जनपद बस्ती व सिद्धार्थनगर के बीच पुलिस लाइन संतकबीरनगर मे खेला गया जिसमे बस्ती ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया तथा निर्धारित 20 ओबर मे 06 विकेट पर 156 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया बस्ती की ओर से विनय ने शानदार 63 रनो की पारी खेली व शिवधनी ने 36 रन बनाये । सिद्धार्थनगर की तरफ से गेंदबाज ज्वाला सिंह ने 03 विकेट लिए । जवाब मे उतरी सिद्धार्थनगर की टीम 14 ओवर और 04 गेंद मे 108 रन बनाकर आल आउट हो गयी, सिद्धार्थनगर की ओर से अमरेन्द्र ने सर्वाधिक 37 रन बनाये । बस्ती की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुबोध ने 03 ओवर मे 16 रन देकर 04 विकेट लिए । इस प्रकार बस्ती ने इस मैच को 48 रनो से जीत लिया ।
मैन आफ द मैच- सुबोध सिंह जनपद बस्ती ।
इसी प्रकार प्रतियोगिता का दूसरा मैच जनपद महाराजगंज व देवरिया के बीच खेला गया । जिसमे देवरिया ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर मे 07 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाये । देवरिया की ओर से बल्लेबाज रामू ने सर्वाधिक 28 रन बनाये तथा महाराजगंज के गेंदबाज आयुष ने 04 ओवर मे 30 रन देकर 05 विकेट लिए । जवाब मे उतरी महाराजगंज की टीम 16 ओवर मे 08 विकेट पर 91 रन ही बना सकी, महाराजगंज की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अमित ने सर्वाधिक 35 रन बनाये । देवरिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए अजय व रामू ने 02-02 विकेट लिए । इस प्रकार देवरिया ने इस मैच को 29 रन से जीत लिया ।
मैन आफ द मैच- आयुष महाराजगंज