
संत कबीर नगर 9 जुलाई 2023 बीती रात स्थानीय सोनी होटल के परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष जगत जयसवाल द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के सभी पत्रकार बंधुओं को अंग वस्त्र तथा उनके द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया बताते चलें कि जनपद में नगर पालिका अध्यक्ष जगत जयसवाल द्वारा एक अनूठी पहल प्रस्तुत कर जनपद के जनप्रतिनिधियों को पूरी तरह से आईना दिखाने का काम किया गया क्योंकि कहीं कोई बात आती है तो आम जनमानस में आज भी इस बात को कहते फिरते हैं चौथा स्तंभ है उन्हीं जन आकांक्षाओं सम्मान करते हुए एक पत्रकार अनवरत अपने खबरों के माध्यम से जनप्रतिनिधियों तथा जिला स्तरीय अधिकारियों जन शिकायतों अपने समाचार पत्रों वाह न्यूज़ चैनलों के माध्यम से प्रसारित करते हुए दृष्टिगत कराता रहता है आज उन्हें पत्रकार साथियों का जो बरसात आंधी तूफान में समाचार संकलन करने के लिए एक योद्धा की तरह निकल जाता है ,और वह अपने समाचारों को संकलनकर्ता है ,सबसे बड़ी बात तो यह है इनके दुख दर्द को ना कोई जनप्रतिनिधि सुनने वाला है ना ही कोई अधिकारी ,आज उस परि पाटॊ को तोडते हुए नगर पालिका खलीलाबाद के अध्यक्ष जगत जायसवाल द्वारा उन पत्रकार बंधुओं को सम्मानित कर एक नई दिशा देने का काम किया है सूत्रों की अगर माने तो स्थानीय सोनी होटल में पत्रकार बंधुओं को सम्मानित करने के लिए उनके लोगों द्वारा जो सूची तैयार की गई उसमें वरिष्ठता कोसों दूर रहे मंच पर बेटे को पहले सम्मानित किया जाता है और बाप को बाद में बुलाया जाता है बहरहाल यह गलतियां उनके लोगों की है लेकिन अध्यक्ष द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह समारोह का आयोजन करके स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सोचने पर मजबूर कर दिया कोई अपनों के बीच में कोई अपना है जिन्हें हम कभी देख नहीं पाते इनको भी हमें देखना चाहिए,
के के मिश्रा जर्नलिस्ट