बराबंकी
थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 03 जुआरियों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 26.10.19 को प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर के कुशल नेतृत्व में थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर जोशीटोला कस्बा फतेहपुर जनपद बाराबंकी के पास सार्वजनिक स्थान पर हार जीत की बाजी लगाते अभियुक्तगण 01. राजन बाल्मिकी उर्फ बाबा पुत्र कल्लू बाल्मिकी,02. पिन्टू जोशी पुत्र बदलू जोशी,03. सूरज जायसवाल पुत्र स्व0 बाबूलाल जायसवाल निवासीगण जोशीटोला कस्बा फतेहपुर जनपद बाराबंकी को समय करीब 23.15 बजे, गिरफ्तार कर अभियुक्तगण के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते, मालफड़ में 700/-रुपये व जामातलाशी में 470/-रुपये बरामद किया गया । अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना फतेहपुर में मु0अ0सं0 323/19 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- राजन बाल्मिकी उर्फ बाबा पुत्र कल्लू बाल्मिकी निवासी जोशीटोला कस्बा फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
- पिन्टू जोशी पुत्र बदलू जोशी निवासी निवासी जोशीटोला कस्बा फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
- सूरज जायसवाल पुत्र स्व0 बाबूलाल जायसवाल निवासी जोशीटोला कस्बा फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय-
दिनांक 26.10.2019 समय 23.15 बजे जोशीटोला कस्बा फतेहपुर जनपद बाराबंकी
बरामदगी - 52 अदद ताश के पत्ते
- माल फड़ 700/- रुपये
- जामातलाशी 700/-रुपये।
पुलिस टीम- - प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार झा थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
3.का0 सुभाषचन्द्र, का0 शाशिकान्त, अरूण कुमार थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।