संत कबीर नगर 29 मई 2023 जनपद में काफी दिनों से खाली चल रहे जिला विकास अधिकारी के पद पर सुरेश चंद्र केसरवानी की नियुक्ति की गई उत्तर प्रदेश शासन ग्राम विकास अनुभाग के संयुक्त सचिव रमेश चंद्र मिश्रा द्वारा जारी किए गए विज्ञप्ति में स्पष्ट शब्दों से उद्धृत किया गया है कि श्री सुरेश चंद्र केसरवानी तत्काल प्रभाव से संत कबीर नगर में जिला विकास अधिकारी के पद पर अपनी तैनाती सुनिश्चित कराते हुए ग्राम विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन को सूचित करें,
बताते चलें कि जनपद संत कबीर नगर में विगत बरसो पहले से जिला विकास अधिकारी का पद रिक्त चला रहा था बरसों बाद जनपद को जिला विकास अधिकारी के रूप में सुरेश चंद केसरवानी मिले हैं जिससे विकास कार्य तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने में और आसान हो जाएगा,
के के मिश्रा जर्नलिस्ट