
संत कबीर नगर 25 मई 2023 स्थानीय नगर निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाले जगत जयसवाल नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में 20 से 22000 लोगों के आशीर्वाद के साथ होगा संपन्न, खलीलाबाद जूनियर हाई स्कूल प्रांगण में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी के लिए हो रहे व्यवस्था को देखने खलीलाबाद के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे तथा नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष के चेयरमैन जगत जयसवाल व जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव द्वारा हो रही तैयारी का लिया गया जायजा,
इस संबंध में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल द्वारा बताया गया कि शपथ ग्रहण समारोह में लगभग 20 से 22000 लोगों की उपस्थिति होने के लिए सादर आमंत्रण पत्र निवेदित कर दिया गया है पंडाल में महिलाओं और पुरुषों के बैठने के लिए अलग-अलग सीटें चयनित कर दी जाएंगी सारे लोगों के जल जलपान की भी व्यवस्था करा दी जाएगी जनता के नाम दिए गए अपील में नवनिर्वाचित जिला नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कहा है हमारी लड़ाई जनता ने लड़ी है जिस प्रेम और सौहार्द के साथ मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर मेरी लड़ाई लड़ने के लिए हर मोड़ और हर गली चौराहों पर लोगों का हुजूम देखा जाया जाया गया आज उसी का परिणाम है उनका आशीर्वाद है की जीत नहीं बल्कि ऐतिहासिक जीत हुई है हम अपने खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र की समस्त जनता का आभार प्रकट करते हुए यह निवेदन करेंगे कि कल दिनांक 26 मई 2023 को स्थानीय जूनियर हाई स्कूल खलीलाबाद के प्रांगण में पहुंचने का कष्ट करें और शपथ ग्रहण समारोह को सफल बनाएं |
के के मिश्रा जर्नलिस्ट