जुंबा डांस पर घंटों झूमे छात्र एवं शिक्षक

संत कबीर नगर 19 मई 2023 उदया इंटरनेशनल स्कूल भुजैनी संत कबीर नगर मैं चल रहे दो दिवसीय समर कैंप का बेहद शानदार प्रदर्शन रहा प्रातः काल से छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक अभिभावक सभी उत्साहित नजर आए सुबह से ही विद्यालय परिसर में चावल पाल का माहौल बना रहा,
बताते चलें कि समर कैंप के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक वह समाजसेवी उदय राज तिवारी द्वारा मां सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम का शुरुआत किया गया जिसकी बोली, हे शारदे मां कहां तू वीणा बजा रही है किस भाव में भवानी तुम मग्न हो रही है, विशिष्ट अतिथियों ने पूरे आयोजन का पूरा आनंद लेते हुए आज मुख्य रूप से बालक कबड्डी तथा प्राइमरी स्तर पर वाटर गेम्स एवं ग्रैंड डांस जबरदस्त तरीके से हुआ बच्चे पूरी मस्ती के मूड में नजर आए जिसके पश्चात जुंबा डांस पर लगभग 1 घंटे तक छात्र शिक्षक झूमते नजर आए अंत में प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी प्रतिभा किए विजेता छात्रों को गोल्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक वह समाजसेवी उदय राज तिवारी में बच्चों के साथ संवाद किया तथा बच्चों के साथ उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव को साझा करते हुए बताया शिक्षा एक अमूल्य धन है इसको कोई चुरा नहीं सकता इसका कोई बटवारा नहींकर सकता इसको कोई जला नहीं सकता इसको कोई चुरा नहीं सकता और मेरा आप सभी छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद है कि आप संस्कार युक्त शिक्षा ग्रहण करें विद्यालय से निकलने के बाद आप जिस भी क्षेत्र में जाओ अपना नाम रोशन करते रहो कार्यक्रम का संचालन बतौर शिक्षक किरण पांडे द्वारा किया गया अनुशासन व्यवस्था श्रीमती खुशबू पांडे श्री राजन ठाकुर श्री संदीप उपाध्याय कुलदीप पांडे एवं आनंद आदि ने देखा खेल व्यवस्था विमलेश ध्रुव व प्रिंस मिश्रा जी ने देखा प्राइमरी स्तर पर होने वाले सभी कार्यक्रमों का संचालन शिक्षिका किरण पांडे द्वारा किया गया सभी अतिथियों छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को धन्यवाद व्यक्त किया गया इस दौरान विद्यालय के सभी कर्मचारी अपनी सक्रिय भूमिका में रहे कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रबंध निदेशक तथा समाजसेवी उदय राज तिवारी के द्वारा दो दिवसीय समर कैंप का समापन राष्ट्रगान के द्वारा किया गया |
के के मिश्रा जर्नलिस्ट