
कानपुर, मजदूर दिवस के अवसर पर जलकल मजदूर सभा की ओर से शर्बत वितरण किया गया। शर्बत वितरण के मध्य कर्मचारियों की एक आम सभा की गई। आम सभा में मजदूर आंदोलन में शहीद हुए मजदूरो को श्रद्धांजलि देते हुए वक्ताओं ने कर्मचारियों को संघर्ष के लिए तैयार रहने का आहवाहन किया। वक्ताओं ने बताया कि कड़े संघर्ष और बलिदान के बाद कर्मचारियों को कुछ अधिकार प्राप्त हुए थे जिन्हें एक-एक करके आज की सरकारे समाप्त करके मजदूर उत्पीड़न का रास्ता बना चुकी है। मजदूर इस समय यदि संघर्ष से दूर रहेगा तो आने वाली पीढियों का भविष्य बंधुआ मजदूरी के सिवा कुछ नही होगा। इस सभा का संचालन यूनियन के महामंत्री श्री यूसुफ अली ने किया और सभा की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष मधुप कुमार द्विवेदी ने किया।सभा में रमाकांत मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ और कार्यकारिणी सदस्य तथा नगर कर्मचारी संघ यूनियन पदाधिकारी सर्व देवीदीन भाऊ, मुन्ना हजारिया, नीलू निगम, पंकज शुक्ला, विकास प्राधिकारण कानपुर के नेता धीरज बाल्मीकि, अजित कुमार एवं जलकल मजदूर सभा के सैयद मो० शोएब अली, रंजीत, रोहित कुमार, ममतेश तिवारी, कृष्ण यादव, आशिक अली, रवि शर्मा, उदयराज, लालजी पाल, जयप्रकाश आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।