
कानपुर ,राष्ट्रीय लोक दल के तत्वाधान में भारत रत्न डा.भीमराव अंबेडकर के 132 वां जन्मदिन पार्टी मुख्यालय सब्जी मंडी बादशाही नाका में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए पुष्पांजलि की गई ! मुख्य वक्ता सुरेश गुप्ता प्रांतीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल उत्तर प्रदेश में अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 मध्यप्रदेश में हुआ था !उन्होंने अपनी शिक्षा मुंबई ,कोलंबिया विश्वविद्यालय लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स( बैरिस्टर -एट -लॉ) , शिक्षा ग्रहण की विधिवेत्ता,राजनीतिज्ञ, लेखक, पत्रकार आदि थे उन्होंने हमेशा दबे कुचले लोगों के लिए संघर्ष किया,और उन्हें संविधान में अधिकार दिलाने का काम किया वे सामाजिक सुधारक थे और उन्होंने अपनी इच्छा शक्ति के सहारे अपना संपूर्ण जीवन व्यतीत किया और श्रेष्ठता अर्जित की !कार्यक्रम में प्रमुख रुप से मोहम्मद उस्मान महानगर अध्यक्ष वी.एस.लाल जिलाध्यक्ष, विनोद यादव एडवोकेट, शाकिर अली, मोहम्मद इस्लाम,राम शंकर कश्यप ,सोनू गुप्ता ,पीयूष कश्यप ,बाबू सिंह आदि प्रमुख थे उक्त जानकारी अश्वनी त्रिवेदी महामंत्री रहे!