संतकबीरनगर

जनपद संत कबीर नगर के धनघटा तहसील अंतर्गत एसडीएम धनघटा फूड इंस्पेक्टर के टीम के द्वारा नाथ नगर की एक प्रतिष्ठित मिष्ठान की दुकानों पर छापेमारी की गई सूत्र बताते हैं की मौके पर नकली मिठाई के साथ नकली खोया भी भारी मात्रा में बरामद किया गया। नाथनगर कस्बे की एक प्रतिष्ठित दुकान से 70 किलो नकली खोए का पाउडर बरामद किया गया र्और फ्रिज के अंदर से बदबूदार पनीर भी बरामद की गई है दुकानदार के द्वारा सत्ता के गलियारे में फोन से सम्पर्क भी साधा ताकि टीम के ऊपर दबाव बनाया जा सके टीम के लोगो से बंद कमरे में मिठाई विक्रेता से बात चीत भी हुई ।आगे इस प्रकरण में टीम के द्वारा क्या कार्रवाई होगी । या इस मामले को रफा दफा कर दिया जाएगा यह भविष्य के गर्भ में है ।

