
कानपुर, न्यू लाइफ चर्च छपेड़ा पुलिया कानपुर में गुड फ्राइडे की आराधना की गई आराधना का आगाज पादरी महेश चन्द्रा द्वारा प्रार्थना की शुरुआत से किया गया। पादरी विनय कुमार की अगुवाई में प्रभु की शान में गीत गाकर यीशु की महिमा की गई। यीशू द्वारा सलीब पर बोली गई सातो वाणियों को चर्च की बहनो द्वारा क्रमश पवित्र बाइबल से पढ़कर सुनाया गया और इसी प्रकार भाई जय किशन, दिलीप कुमार, संदीप सुदर्शन, पा. करन कुमार, सिस्टर शालिनी मो जेज, पा. विनय कुमार एवं पादरी महेश चन्द्रा के द्वारा प्रत्येक वाणी का संक्षेप में प्रचार किया गया। इसके फलस्वरूप पादरी डायमण्ड यूसुफ ने सलीब से यीशू द्वारा कही गई सातों वाणियों का सारांश विस्तार से बताया, उन्होने कहा कि जिस प्रकार यीशु राजाओं का राजा और प्रभुओं का प्रभु होने के बाद भी उसने अपने आपको द्वीन किया और अपने आप को सलीब पर कुबान कर यह संदेश दे गया कि हर मनुष्य को दीनता और नम्रता से रहते हुए मानवता के लिए जीना चाहिए और सर्वदा एक दूसरे की सहायता के लिए तत्पर रहना चाहिए। जैसे यीशू ने सम्पूर्ण मनुष्यता के लिए अपने प्राणो को कुर्बान कर दिया कि उसके मारे जाने से हम जीवन पा सके। आराधना में पा. डॉयमण्ड युसुफ, पा. महेश चन्द्रा, भाई राहुल जेम्स, सुमित मैसी, मेनका युसुफ, शिल्पा जेम्स, आरती चन्द्रा, आशीष मार्गन, पा. विनय, दीलिप कुमार, जय किशन, पा. संदीप, मोहित पीटर, अभिषेक, अजय ट्रेक्ला, पा. विमलेश गुप्ता, मेनका यूसुफ, अंजना यूसुफ, पारूल, सुनीता पीटर, गीता कोमल, शोभा, रितिक, डौली, रोजलीन, पूजा, राधा, सुमन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।