संतकबीरनगर के खाने पीने वालों के लिए नायाब तोहफा होगा ‘चाय सुटटा बार‘
– चाय संस्कृति के बैठने के लिए मिलेगा बेहतर स्थान
- 15 रुपए में मिलेगी 10 अलग अलग स्वाद की बेहतर चाय
संतकबीरनगर


‘चाय सुटटा बार’ के रुप में जिले के खाने पीने वाले लोगों को एक नायाब तोहफा मिलने वाला है। 15 रुपए में 10 अलग अलग टाइप की चाय, वह भी सुसज्जित माहौल में एयरकंडीशन कमरे में बैठकर। साथ में मिलेंगे 81 विभिन्न तरह की खाने पीने की वस्तुए। वह भी मात्र 15 रुपए से लेकर 150 रुपए के बीच। चाहे पिज्जा हो, बर्गर हो, सैंडविच हो या सभी के प्यारे मोमोज हों। यह सब एक ही स्थान पर मिलेगा और वह भी खलीलाबाद में वह भी सुकून भरे माहौल में ।
सुनने में तो यह सपना ही लगता है, लेकिन जिले के युवाओ, छात्रों, छात्राओं, बच्चों, बुजुर्गों के इस सपने को सच किया है जिले के हीरा लाल राम निवास इंटर कॉलेज में पढे हुए पुरानी सब्जी मंडी निवासी 19 वर्षीय युवा ग्राफिक्स इंजीनियर विवेक मोदनवाल ने। कुछ नया करने के इच्छुक रहे विवेक बताते हैं कि उन्होने लोगों को कम मूल्य में बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए अपने चाय सुटटा बार को खोला है। तकरीबन 35 लाख की लागत से खुल रहे इस चाय सुटटा बार में लोगों को विश्व स्तरीय सुविधाएं देखने को मिलेंगी। इसमें कुशल कारीगरों के निर्देशन में ग्राहकों को मात्र 15 रुपए में ही इलायची चाय, चाकलेट चाय, मसाला चाय, रोज चाय, तुलसी चाय, लेमन चाय, केशर चाय, अदरक चाय व रेग्यूलर चाय मिलेगी। वह भी मिटटी के बर्तन में। चाय पूरी तरह से हाईजेनिक और स्वादिष्ट होगी। यही नहीं कई तरह के मॉकटेल, कोल्ड काफी, सैंडविच, बर्गर, मोमो, पिज्जा के साथ ही कुल 81 प्रकार की बस्तुएं मिलेंगी इस चाय सुटटा बार में। वह भी 15 रुपए से लेकर 150 रुपए में। यह नहीं है कि जो चीज मिलेगी वह कम मात्रा में, बल्कि बहुत बेहतर खाने वाला यहां का एक पिज्जा नहीं खा सकता है। मैगी और चाउमिन का एक बाउल दो लोगों के लिए पर्याप्त होगा और मिलेगा केवल 50 रुपए में। जो चीज नहीं मिलेगी वह होगी सुटटा। वह यहां पर पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। हां बार का एहसास यहां की साज सज्जा को देखकर जरुर होगा। फैमिली रेस्टोरेंट के साथ ही साथ बर्थडे सेलीब्रेशन के लिए भी अलग हाल की व्यवस्था है। युवा उद्यमी विवेक बताते हैं कि लोग एक बार उनके चाय सुटटा बार पर जरुर आए और सुकून से बैठकर यहां चाय पीएं।
विवेक मोदनवाल का यह चाय सुटटा बार खलीलाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (निकट जूनियर हाईस्कूल ) के सामने बन रहा है। शीघ्र ही इसका उदघाटन होगा। इंदौर से निकलकर दुबई, मस्कट के साथ ही विश्व के 24 देशों में फैला चाय सुटटा बार के 700 से अधिक फ्रेंचाइजी स्टोर पूरे विश्व में हैं। विवेक कहते हैं कि भारत के कोने कोने में फैले इस चाय सुटटा बार में आने के बाद जरुर लोग इसके दीवाने हो जाएंगे। यह चाय सुटटा बार की पूर्वांचल की सबसे बड़े एरिया में बनी फ्रेंचाइजी होगी।
चाय सुटटा बार की कुछ वीडियो
चाय सुटटा बार हल्द्वानी की वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=MApR6KeOr-Q
चाय सुटटा बार दुबई का वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=dlncvFZEBPs
चाय सुटटा बार के 24 वर्षीय मालिक की स्टोरी
https://www.youtube.com/watch?v=0WCjygJ8pss
चाय सुटटा बार कानपुर
https://www.youtube.com/shorts/6M22Sy70KuY
मुंबई मे चाय सुटटा बार की ओपनिंग
https://www.youtube.com/watch?v=qjp_5KB_Ad4
——————————
चाय सुटटा बार खलीलाबाद का पता –
चाय सुटटा बार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खलीलाबाद के सामने
दैनिक जागरण कार्यालय के बगल में
खलीलाबाद, संतकबीरनगर
मोबाइल नंबर – 9839861643
——————————–
(काम करने के लिए इच्छुक लड़के लड़कियां सम्पर्क करें)