
घनश्याम लाल रामानंद सरस्वती इण्टर कालेज माहनपार विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य कुलदीप श्रीवास्तव को छात्र-छात्राओं एंव अभिभावक के द्वारा दुव्यवहार के आचरण की शिकायत मिलने पर प्रबंध कमेटी द्वारा 1 अप्रैल 2023 को निलंबित
संतकबीरनगर। बाबा घनश्याम लाल रामानन्द सरस्वती इंटर कालेज माहनपार प्रबंध कमेटी के अध्यक्षा श्रीमती नविता श्रीवास्तव पत्नी बिरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने सीओ खलीलाबाद को दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखा है की अध्यक्ष बाबा घनश्याम लाल रामानंद सरस्वती इण्टर कालेज माहनपार विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य कुलदीप श्रीवास्तव को छात्र-छात्राओं एंव अभिभावक के द्वारा लगातार दुव्यवहार के आचरण की शिकायत मिलने पर प्रबंध कमेटी द्वारा 1 अप्रैल 2023 को निलंबित कर दिया है। और उनके स्थान पर विद्यालय कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रूप में सच्चिदानन्द शुक्ला को नियुक्त किया गया। जिसको लेकर पूर्व प्रधानाचार्य 1 अप्रैल से 3अप्रैल दिन शुक्रवार तक आय दिन अज्ञात लोगो के साथ विद्यालय में आकर शिक्षक कार्य बाधित कर एवम महिला अध्यापको एंव कमेटी अध्यक्ष को अपमानित का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र पर के माध्यम से पूर्व प्रधानाचार्य एवम उनके अन्य सहयोगी के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की है।