

संत कबीर नगर, 28 मार्च, 2023 क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र, लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य सेपटेज, पालिसी एवं यूज्ड वाटर मैनेजमेंट विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला का उद्घाटन अपर जिला अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यशाला के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन 2 . 0 के दिशानिर्देश , उदेश्य प्राविघान एवं अपेक्षित परिणामो पर विस्तार से चर्चा की गई । कार्यशाला में घर से निकले हुए मानव मल के समुचित निस्तारण एवं प्रयोग में लाये हुए पानी के पुनः चक्रीकरण करते हुए उसे पुनः प्रयोग में लाने पर बल दिया गया ।इस एक दिवसीय कार्यशाला का संचालन केंद्र की संयुक्त निदेशक एवं कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ० अंजुली मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यशाला में जनपद के नगरीय निकायों के अधिशाषी अधिकारी, अभियंता, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, डिस्टिक कोऑर्डिनेटर एवं जलनिगम के अभियन्ताओं सहित विभिन्न निकायों के अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे,
के के मिश्रा जर्नलिस्ट