संतकबीरनगर
जितेन्द्र चौधरी
छेड़खानी के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 734/19 धारा 354/504 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता सोनू चौधरी पुत्र स्व0 राम सागर चौधरी निवासी सीवापार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि दिनॉक 13-10-2019 को अभियुक्त द्वारा वादिनी के घर पर उपस्थित न होने के दौरान वादिनी की लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई थी जिस पर वादिनी द्वारा दिनॉक 19-10-2019 को थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमे थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए आज दिनॉक 20-10-2019 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
थाना धनघटा पुलिस द्वारा 04 अभियुक्त नाम पता – 1- अख्तर पुत्र जुमराती 2 – बालेन्द्र पुत्र रामप्यारे निवासीगण सुरैना 3 – नरसिंह पुत्र जंगली निवासी बरगदवा 4 – रामरेखा पुत्र रामदरश निवासी हड़ियामाफी थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को क्रमशः 10-10-10-10 लीटर (कुल 40 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 493/19, 494/19, 495/19 व 496/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 3303 ने मार्ग दुर्घटना मे घायल व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल – पीआरवी 3303 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 00854 से कालर ने मार्ग दुर्घटना मे एक व्यक्ति के घायल होने के संबंध मे सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 04 मिनट में घटनास्थल पर पहुचकर घायल को इलाज हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया तथा थाना कोतवाली खलीलाबाद को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर घायल को अस्पताल मे पहुंचाकर उसकी जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- आरक्षी अंगद गुप्ता, हो0चा0 इन्द्रनाथ पाण्डेय ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 17 अभियुक्त गिरफ्तार

• थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

• थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 07 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

• थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना बेलहर कला पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 32 वाहनो से 17800 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 20-10-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 32 वाहनो से 17800 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 20-10-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 21 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 64 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ करने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।