उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के जिलाध्यक्ष सपा नेता हाजी इमामुददीन अन्सारी के नेतृत्व मे नगर पंचायत बखिरा गणमान्य लोगो ने जिलाधिकारी सन्त कबीर नगर से मुलाकात कर नगर पंचायत बखिरा मे
बाबा भंगेश्वरनाथ मंदिर से आगे मुख्य मार्ग से पश्चिम पटरी पर देशी शराब की दुकान को वहाँ से हटवाने की गुहार लगाई पत्र दिया…
रिपोर्ट :- नसीम अंसारी
संत कबीर नगर
नगर पंचायत बखिरा के अन्तर्गत भंगेश्वरनाथ मन्दिर के निवासी प्रदीप कुमार औम प्रकाश मिश्र विनोद कुमार गुप्ता बुनकर सभा के जिलाध्यक्ष सपा नेता हाजी इमामुददीन अन्सारी ने कहा कि मन्दिर के उत्तर पुलिस चौकी के थौड़ा उत्तर के सामने देशी शराब की दुकान संचालित हो रही हैं जहाँ हमेशा गाँव क्षेत्र के शराबी व अराजक लोग शराब पीकर गाली गलौज व मार पीट करते है और हमेशा आस – पास जमावड़ा और रोड के अगल-बगल अतिक्रमण बना रहता है, बगल में घर परिवार व दुकान है तथा छोटे बच्चों का बगल में स्कुल (सरस्वती मेमोरियल एकेडमी) चल रहा है शराबीयों के अमानविय व्यौहार का गलत मासिक प्रभाव हम बच्चों पर पड़ रहा है वही लोग हमेशा भयभीत रहते है, कभी भी कोई गम्भीर घटना परिवार एवं बच्चों के साथ हो सकती है। जिलाधिकारी महोदय से निवेदन किया गया है उक्त शराब की दुकान को वहाँ से जनहित मे हटवाया जाये प्रतिनिधि मंडल मे मुख्यरूप से दिलीप कुमार सन्तोष श्री राम करूर उपस्थित रहे

