समाजवाद के महान चिंतक डॉ राममनोहर लोहिया की113वी जयंती 23मार्च को सपा कार्यालय में धूम धाम से मनाई जाएगी – गौहर अली सपा जिलाध्यक्ष संतकबीरनगर
संत कबीर नगर 21मार्च2023 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवाद के महान चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया जी की 113वी जयंती दिनांक 23 मार्च 2023, दिन- गुरुवार को समय सुबह 10:00 बजे से जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पुरानी सब्जी मंडी खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर पर मनाई जाएगी।
सपा कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक जिला संगठन के समस्त पदाधिकारीगण, पूर्व सांसदगण, विधायक/पूर्व विधायक गण, विधानसभा क्षेत्रों के सभी प्रत्याशीगण, विधानसभा अध्यक्ष गण, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष एवं जिलापंचायत सदस्य गण, ब्लाक प्रमुखगण,फ्रन्टल एवं प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारी गण, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के प्रत्याशी गण, महिला सभा की समस्त पदाधिकारीगण, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता से इस अनुरोध के साथ कि उक्त कार्यक्रम में ससमय उपस्थित दर्ज कराते हुए समाजवादी विचारधारा को आलिंगन करें।
केके मिश्रा जर्नलिस्ट्स