बुनकरो का एक 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल श्री राकेश कांत राय श्री सरदार मकबूल हसन साहबान के नेतृत्व अपने सांसद व देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर बुनकरो की स्थिति से अवगत करायेगा रमज़ान बाद बुनकर बडे आन्दोलन के लिए तैयार


नसीम अन्सारी रिपोट,
दिनांक 15-03-2023 को 11बजे एक बैठक बहुखण्डी विधायक निवास लखनऊ में जनाब रफ़ीक अंसारी विधायक मेरठ के आवास पर उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के प्रदेश प्रतिनिधियों की संपन्न हुई जिस में बुनकरों की अगस्त 2020 से लम्बित बिलों एवं फ्लैट रेट की बहाली के लिए आगे की रणनीत पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता हाजी इफ़्तेख़ार अहमद अंसारी , प्रदेश अध्यक्ष , उत्तर प्रदेश बुनकर सभा में किया। बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने सरकार द्वारा इस सम्बंध में कोई निर्णय न होने के कारण चिंता जताई और कहा की इस तरह से तो बुनकर बिला वजह बक़ायेदार हो रहा है ऐसे में कोई भी अनहोनी हो सकती है इसलिए अब पुनः ज़रूरत आ गई है की अपने हक़ व हुकूक को हासिल करने के लिए फैसलाकुन संघर्ष करना होगा। इसकेलिये तय हुआ कि वाराणसी के बुनकरों का एक 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल श्री राकेश कांत राय व जनाब सरदार मक़बूल हसन साहबान के नेतृत्व में अपने सांसद व देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी से मिलकर बुनकरों की स्थिति से अवगत कराये गा इसके लिए भले ही चाहे दिल्ली में ही क्यों न डेरा डालना पड़े। यदि मजबूरन ज़रूरत पड़ी तो पुनः एक बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा जिसके लिए प्रदेश के बुनकरों का आह्वान किया जाता है कि रमज़ान माह के बाद इसके लिए तैयार रहें , रमज़ान बाद स्थिति की समीक्षा कर निर्णय लिया जायेगा।
15-03-2023 को बैठक के बाद शाम 6 बजे हाजी रफ़ीक अंसारी विधायक जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल लोकभवन में श्री अमित मोहन , अपरमुख्य सचि हथकरघा से मिला और अपनी बातों को रखा। प्रतिनिधिमंडल में हाजी इफ़्तेख़ार अहमद अंसारी, राकेश कांत राय, हाजी इमामुद्दीन, तफ़ज़ुल हुसैन, शैलेश सिंह व हाजी अतिकुर्रहमान शामिल रहे।अपरमुख्य सचिव की मनमानी एवं उनके बुनकरों के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने नाराज़गी जतायी। अपरमुख्य सचिव जी ने बताया की विद्युत विभाग वाले काफ़ी अधिक बिल माँग रहे हैं।अपरमुख्य सचिव जी ने कहा है की जल्द ही विद्युत विभाग व उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के प्रतिनिधियों की बैठक करायी जाएगी।
बैठक में कुलदीप अग्रवाल पीलखुआ, ज़फ़र ज़मील खैराबाद, राकेश कांत वाराणसी, शैलेश सिंह वाराणसी , हाजी इमामुद्दीन संतकबीर नगर , मोहम्मद जावेद कानपुर , लतीफ़ कानपुर, पुरुषोत्तम शरण अग्रवाल हापुड़ , नाज़िम अंसारी गंजदूद्वारा , अहमद नदीम जलालपुर, हाजी अतीक मेरठ, हाजी फारूक मौआइमा, Idris Etawa, तफ़ज़ुल हुसैन बाराबंकी, सरदार मक़बूल हसन वाराणसी, वकील अहमद सैंडिला , महमूद अख़्तर मुबारकपुर आज़मगढ़, रफ़ीक अहमद रहीमाबाद लखनऊ मेहदावल ,खैरूललाह अन्सारी, अमरडोभा ,जररार अन्सारी ,खलीलाबाद, नसीम अंसारी, इलियास अन्सारी, कौसर आदि लगभग 15 ज़िलों के बुनकर प्रतिनिधि उपस्थित रहे।