गैस रिसाव से लगी आग चार लोग झुलसे
संतकबीरनगर
के के मिश्रा / हरीश सिंह
संतकबीरनगर:- महुली थाना के काली जगदीशपुर निवासी हबीबुल्लाह के घर गैस फटने से लगी आग के बीच पति पत्नी और दो बच्चे बुरी तरह से झुलसे , हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल से मेडिकल गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया । सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार रात लगभग तीन बजे घर मे रखा छोटा गैस सिलेंडर जिसमे से कही से गैस निकल रही थी उसी दौरान सुभान अली पुत्र हबीबुल्लाह बीड़ी पीने के चक्कर मे माचिस की तीली जैसी ही जलायी तैसे ही घर फैले गैस से चौतरफा आग लग गयी । जिसमे उसकी पत्नि आबिदा खातून उम्र तीस वर्ष , पुत्री शबनम दस वर्ष , पुत्र वाजिद सात वर्ष आग की लपटो मे बुरी तरह से झुलस गया । ग्रामीणो के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नाथनगर पहुंचाया गया जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरो द्वारा जिला अस्पताल रेफर किया गया यहां भी हालत गंभीर देख मेडिकल गोरखपुर रेफर कर दिया गया ।