कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नावेद खान के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति महोदय
भारत वर्ष नई दिल्ली को उप जिलाधिकारी खलीलाबाद के माध्यम से सौंपे ज्ञापन
संत कबीर नगर
आज दिनांक 20 फरवरी 2023 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के आह्वान पर प्रदेश के सभी जनपदों मे जिलाअधिकारी महोदय के माध्यम से बाँदा की मस्जिद मे हुई तोड़फोड़ के विरोध मे सौंपे ज्ञापन

महामहिम जी
उत्तर प्रदेश के जनपद बाँदा की शहर कोतवाली क्षेत्र के वलखंडी नाला क्षेत्र मे मस्जिद दरवाज़े के जीर्णोद्धार कार्य में हिंदुत्ववादी संगठनों द्वारा गुरुवार को तोड़फोड़ की गई है
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्धारा मस्जिद में उप जिला अधिकारी महोदय से प्राप्त अनुमति से चल रहे दरवाजे के निर्माण कार्य को ना सिर्फ रोका गया बल्कि हद तो तब हो गयी जब स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में शटरिंग का सामान तक सड़को पर फेंक दिया गया औरआपत्ति जनक नारेबाजी व हंगामा किया गया इस घटना ने ना सिर्फ मुस्लिम समाज की भवानाओ को आहत किया है बल्कि एक बार फिर योगी समर्थक गुंडा तत्वों द्वारा सरकार के संरक्षण में क़ानून एवं लोकतान्त्रिक व्यवस्था बड़ा हमला किया गया है घटना के वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि पुलिस की मौजूदगी में गुंडा तत्व मस्जिद में तोड़ फोड़ कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर मस्जिद का निर्माण अवैध भी होता तो उसे रोकने की ज़िम्मेदारी सरकारी विभाग की होती है प्रदेश की योगी सरकार अपने समर्थक गुंडा तत्वों को यह अधिकार कैसे दे सकती है
जबकि मस्जिद के सदर जहिरुद्दीन द्धारा उक्त मस्जिद के जीर्णोद्धार की दिनांक 12 दिसम्बर 2022 को विधिवत अनुमति प्राप्त करके निर्माण कार्य आरम्भ किया था
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अजय कुमार विष्ट के बाँदा आगमन से दो दिन पूर्व हुई मस्जिद मे तोड़फोड़ की घटना से यह ही लगता है कि ख़ुफ़िया विभाग और पुलिस मस्जिद पर हमले की साज़िश से अंजान नहीं थे
अतः उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के माध्यम से आप से मांग की जाती है कि
बाँदा मस्जिद मे तोड़फोड़ घटना में शामिल सभी गुंडों को तत्काल गिरफ्तार किया जाये तथा उनके विरुद्ध NSA की कार्यवाही की जाये
तथा मस्जिद को हुए नुकसान की भरपाई भी स्थानीय थाने में तैनात मस्जिद मे तोड़फोड़ की घटना के समय मूक़दर्शक बने पुलिसकर्मीयों के वेतन से की जाए
तथा बाँदा के जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को अति शीघ्र निलंबित किया जाये जिससे भविष्य मे इस प्रकार की घटनाओ की पुनवृति ना हो सके इस अवसर पर इश्तियाक अंसारी, शाहिद खान ,शाहनवाज शाह, आरिफ खान, इमरान खान ,शोभित ,साहिल अंसारी समेत कई लोग मौजूद रहे |