
संत कबीर नगर 17फरवरी2023, पांडव कालीन माता कुंती के द्वारा स्थापित शिवलिंग बाबा तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले मेले का युवा भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने फीता काट कर मेले का शुभारंभ करते हुए भगवान शिव का विध विधान के पूजा करते हुए अवढरदानी भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया,
बताते चलें कि आज से लगभग साढ़े पांच हजार पहले पांडव के अज्ञात वाश के समय में अपने माता कुंती के साथ विचरण करते हुए यहां आये थे जहां माता कुंती ने उक्त स्थान पर एक शिवलिंग की स्थापना करते हुए पूजा अर्चना की गई थी आज वही स्थान अपने मे एक विहंगम दृश्य के रूप में मेला के रूप लेते हुए एक अलग पहचान बनाई है, तबसे लेकर आज तक हर शिव रात्रि के समय सप्ताहांत मेला लगता चला आ रहा है आज उसी परिपेक्ष्य में युवा भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी द्वारा मेले का फीता काट कर मेले का शुभारंभ करते हुए हजारों युवा के साथ मन्दिर परिसर में जाकर पूजा अर्चना करते हुए भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया गया,।
केके मिश्रा ऊ