
संतकबीरनगर26 जनवरी2023 संत कबीर नगर जिले में भी गणतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान देवडाड स्थित जी आर एकेडमी पर गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के संरक्षक घनश्याम त्रिपाठी व प्रबंध निदेशक प्रवीण त्रिपाठी ने ध्वजारोहण करते हुए झंडे को सलामी दी।वीर शहीदों के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए प्रवीण त्रिपाठी ने श्रद्धांजलि दी। उक्त कार्यक्रम में एकेडमी संरक्षक घनश्याम त्रिपाठी ने कहा कि 26 जनवरी के ही दिन हमारे देश भारत का संविधान लागू किया गया था। और हमको पूर्ण रूप से सबैधानिक अधिकार मिला ,26 जनवरी के दिन हम उन सभी वीर शहीदों को नमन करते है जिन्होंने देश की आजादी में अहम योगदान दिया। एकेडमी के प्रबंध निदेशक प्रवीण त्रिपाठी ने कहा कि गणतंत्र दिवस का पर्व विद्यालय में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। वही सभी अध्यापकों को भारत की एकता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से वीर सपूतों ने हमारे देश को आजाद कराने में अहम योगदान दिया उनको हम कभी भूल नहीं सकते। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान मेला व सामाजिक मेला का भी आयोजन किया गया बच्चों ने विभिन्न टॉपिक पर साइंस प्रोजेक्ट बनाया वह विभिन्न राज्यों को एवं उनके खान-पान व रहन-सहन पर प्रस्तुत किया। इस दौरान बच्चों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का एकेडमी के संरक्षक घनश्याम त्रिपाठी ने बखूबी अवलोकन भी किया और बच्चों की जमकर सराहना भी की। एकेडमी के संरक्षक घनश्याम त्रिपाठी व प्रबंध निदेशक प्रवीण त्रिपाठी द्वारा बसंत पंचमी के पावन पर्व पर मां सरस्वती का पूजन अर्चन भी किया गया। इस अवसर पर शिवानी सिंह,रोहित उपाध्याय,एस पी गुप्ता,आशुतोष अग्रहरी,विकास राय,डी पी यादव, दीपक,सुगंधा चौरसिया,जिया वर्मा, पूजा चतुर्वेदी,पूजा अग्रहरी समेत तमाम लोग मौजूद तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं अभिभावक मौजूद रहे। के के मिश्रा जर्नलिस्ट