

संतकबीरनगर26जनवरी2023, ब्लूमिंग बड्स एकेडमी में गणतंत्र दिवस की 74वीं वर्षगांठ एवं बसंत पंचमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। यहां पर बतौर मुख्य अतिथि के तौर प्रभा सेवा समिति के अध्यक्ष एवं ब्लूमिंग बड्स की डायरेक्टर श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया है। इस दौरान उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली और सभी बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी। श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी ने कहा कि वीर सपूतों को याद कर देश सेवा का संकल्प हर देशवासियों को लेना होगा। शहीदों को याद करना हमारा परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन भारत का संविधान बना जिससे देश के नागरिकों को मूल अधिकार मिला। उन्होने देश के अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शिक्षक शिक्षिकाओं को देश के नवनिर्माण के लिए नौनिहालों को अनुशासन के दायरे में शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया। यहां पर बसंत पंचमी के मौके पर प्रभा ग्रुप की श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी एवं संरक्षक विनय कुमार चतुर्वेदी ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर लोगों में प्रसाद वितरण किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांध दिया, जिसको देख लोग मन मुग्ध हो उठे। ब्लूमिंग बड्स के छात्र एवं छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर विभिन्न प्रकार की झांकी प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि प्रभा देवी महाविद्यालय के प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने गणतंत्र का महत्व, वसन्त का आगमन, निराला के जीवन पर हथापक प्रकाश डाला, उन्होंने कहा आज के ही दिन हमारे देश का संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ एंव भारत पूर्ण गणतंत्रात्मक राज्य बन गया था। इस मौके पर प्रभा ग्रुप के समन्यवक विजय राय (शिशुराम), राजेश पाण्डेय, विवेकानंद शुक्ला, अनूप विश्वकर्मा, प्रयाग नारायण शुक्ल, नेहा राम: हेमन्त त्रिपाठी, बालगोविन्द, राय, राजीव गिरि, गुप्ता, डा० मीना सिंह, मिथिलेश पान्डेय, निशा सिंट, पाल रविशंकर राय, अरशद, सच्चिदानन्द उपाध्याय, सुशील तिवारी, वैभव राम, संजय जायसवाल समेत अनेक लोग मौजूद रहें।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट