पूर्व सांसद के घर पहुँचे मुज़ाहिदुल हसन
रिपोर्ट अतहरूल बारी

सेमरियावा।संतकबीरनगर
जिले के चर्चित पूर्व मुख्य विकास अधिकारी मुज़ाहिदुल हसन आज देर शाम पूर्व सांसद स्व0भालचन्द्र यादव जी के पैतृक आवास भगता पहुँचे,बेटे सुबोध चन्द्र यादव से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व सांसद जैसा नेता,कबीर नगर को नही मिलेगा,उनकी दिनचर्या जनहित के कार्यों से होती थी,शोकाकुल परिवार को ढाँढस बधाते हुए कहा कि कबीर नगर को भारी नुक़सान पहुँचा है,जिसकी भरपाई अब नामुमकिन है,बेटे सुबोध को दुआ देते हुये आगे बढ़ने की सलाह दी। इस दौरान एन0के0एम प0 ई0 कालेज के सह प्रबंधक एजाज मुनीर,जियाउद्दीन साहब,अबूजर चौधरी,पंकज चौधरी आदि लोग मौजूद रहे ।