

संत कबीर नगर 04 जनवरी 2023 जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आये जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को सुनते हुए कुछ प्रकरणों को तत्काल सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता कर अबिलम्ब निस्तारण के निर्देश दिये।
जन सुनवायी करते हुये जिलाधिकारी ने उपस्थित दिव्यांग फरियादी सहित अन्य पात्र फरियादियों को ठंड से बचाव हेतु कम्बल भी वितरित किया। इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, ओएसडी बलदाऊ शर्मा आदि उपस्थित रहे।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट