

संत कबीर नगर 2जनवरी2023,
साल 2022 विधानसभा खलीलाबाद के विकास की नई इबारत लिख गया। सदर विधायक अंकुर तिवारी की एक साल की मेहनत का रंग इस साल धरातल पर चमकता दिखाई दिया। इसके चलते क्षेत्रवासियों की कई दशकों पुरानी मांगें पूरी हुईं तो बड़ी संख्या में नई परियोजनाओं ने भी दस्तक दी। तरक्की की इस रफ्तार का लाभ जहां क्षेत्र की जनता को हुआ वहीं अंकुर की छवि ‘विकास पुरुष’ की बन गई। विधायक ने अग्नि पीड़ितों को अपने पास से सोलह लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी किए थे शहर की मुखलिसपुर क्रॉसिंग में अंडर पास बनेगी। समय माता मंदिर तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही जिले को मिलेगा कोविड अस्पताल भवन दो सामुदायिक और एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को खुद का भवन मिलेगा। राजगीय आईटीआई और राजकीय महिला डिग्री कॉलेज को भी अपना भवन नसीब होगा। दो अग्निशमन केंद्र भवन भी मिलेंगे। संत कबीर की स्थली मगहर में प्रकाश और जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर की जाएगी। इन विकास परियोजनाओं में कुछ अनायास हुई आपातकालीन घटनाओं की परिणति रही तो कुछ खलीलाबाद के इतिहास का अंग बन चुकी थीं। इन योजनाओं में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग समान रूप से लाभान्वित हो रहे हैं।
विधायक की पहल लाई रंग, समस्या से मिलेगी निजात,खलीलाबाद के मुखलिसपुर तिराहा स्थित रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास बनाने की स्वीकृति मिल गई है। इस पर पांच करोड़ दस लाख खर्च होंगे। सांसद प्रवीण निषाद व सदर विधायक अंकुर राज तिवारी की पहल पर रेल मंत्रालय ने बजट जारी कर दिया है। जल्द ही इसका निर्माण शुुरू होने की उम्मीद है।
मुखलिसपुर तिराहे स्थित रेलवे क्रॉसिंग से होकर लोग पहले धनघटा की तरफ आते-जाते थे, लेकिन इस पर ओवरब्रिज बनने के बाद क्रॉसिंग को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था। तभी से आसपास के व्यापारियों ने अंडरपास संघर्ष मोर्चा बनाकर आंदोलन शुरू कर दिया था। खलीलाबाद में बनेगा रोडवेज बस स्टैंड
क्षेत्र के लोगों को अब आवागमन की समस्या से शीघ्र निजात मिलेगा। विधायक अंकुर तिवारी की पहल पर खलीलाबाद शहर में रोडवेज बस अड्डा के स्वीकृत की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस बात की जानकारी होने पर नागरिकों में खुशी है। मुख्यालय पर अब तक रोडवेज बस अड्डा न होने के कारण क्षेत्रीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।कलेक्ट्रेट के पीछे पार्क बनकर तैयार, मनोरंजन के साधन उपलब्ध
सुबह-शाम टहलने वालों के लिए बना पथ वे, साज-सज्जा अंतिम दौर में,खलीलाबाद शहर के लोगों को पार्क की सुविधा जल्द मिलेगी। कलेक्ट्रेट के पीछे पार्क बनकर तैयार है। साज-सज्जा का अंतिम दौर में है। सुबह-शाम सैर-सपाटा करने वालों के लिए पाथवे भी तैयार है। जल्द ही दीनदयाल उपाध्याय पार्क का लोकार्पण होगा,
के के मिश्रा जर्नलिस्ट