जनपद को मिला पहला डी. फार्मा कॉलेज..
चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर शिक्षा देना ही लक्ष्य…डॉ अमरेंद्र पाण्डेय,डायरेक्टर-अम्बा केपीएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी
सन्त कबीर नगर!29दिसमबर2022,अम्बा ग्रुप ऑफ एजुकेशन के अंतर्गत दर्जनों संस्थाओं के निदेशक डॉ अमरेंद्र पाण्डेय ने फार्मेसी कॉलेज की मान्यता मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है, उन्होंने कालेज को मान्यता मिलने पर जनपदवासियों का आभार व्यक्त किया,उनका कहना है कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक शिक्षा पहुचाना व बेहतर भविष्य का निर्माण करना ही हमारा लक्ष्य है।अब मेडिकल की शिक्षा के लिए छात्रों को अन्य जनपदों पर भटकने की आवश्यकता नहीं है, बेहतर व उचित शुल्क में ही मेडिकल शिक्षा इस जनपद को मिलेगी।उन्होंने कॉलेज को प्रदेश का नम्बर वन कालेज बनाने का भरोसा दिया।श्री पाण्डेय ने कहा कि सफलता एक दिन में नही लेकिन एक दिन अवश्य मिलती है,वे कालेज को मान्यता मिलने के दौरान आने वाली समस्याओं व उसमें होने वाली कानूनी अड़चनों को याद कर भावुक हो गए,लेकिन अपनी हिम्मत व दृढ़इच्छाशक्ति से आज पूरे जनपद को गौरवान्वित कर दिया।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट