


कानपुर, ‘चर्च आफ क्राइस्ट इन इण्डिया ” पाण्डु नगर कानपुर के तत्वाधान में पवित्र क्रिसमस ट्री” कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत हर्ष एवं भक्ति भावना से परिपूर्ण समारोह के रूप में परिपूर्ण हुआ । कार्यक्रम का शुभारम्भ रेव्ह० इम्मैनुएल सिंह की प्रार्थना द्वारा हुआ।चर्च के चेयरमैन रेव्ह. सैमुएल सिंह द्वारा बाइबल के पवित्र- वचन “हमारे लिए एक बालक उत्पन्न हुआ है, हमे एक पुत्र दिया गया है, उसका नाम अद्भुत युक्ति करने वाला पराक्रमी परमेश्वर, अनन्त काल का पिता और शांति का राजकुमार रखा गया है। यही प्रभु यीशु है।”किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन रीना सिंह के द्वारा’कार्यक्रम की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों में लघु नाटिका का सफल संचालन बहन रितु सिंह एवं अंकिता सिंह द्वारा किया गया। चर्च यूथ द्वारा क्वायर के गीत “आया मसीह चरनी में तू” एवं भोर की किरण ने दिया पैगाम” आदि गाए गए जिसका संचालन बहन रेनू सिंह ने किया। धन्यवाद की परम्परा का निर्वहन डेनियल सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्त में सेन्टा क्लॉज द्वारा बच्चों को उपहारों
का वितरण एवं उपस्थित व्यक्तियों को क्रिसमस केक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से पा० राजू शर्मा, मीना सिंह, पा० नौरिस जार्ज, लीना रॉडनी, वीना साइलस, रविन्द्र रॉडनी, है लीना सिंह, सुनील त्रिपाठी, ‘शेंकी कपूर, लता पुरोहित, अशोक जोज़फ, दीपक पॉल, अंकुर आदि गणमान्य उपस्थित रहे।