

मोहम्मद मोख्तार
पटना, बिहार।
बिहार विधान परिषद के सदन कोरिडोर का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सभापति बिहार विधान परिषद, देवेश चंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। मुख्यमंत्री ने रिबन काटकर सदन कोरिडोर का उद्घाटन किया। कोरिडोर विधान परिषद् को विधान सभा से जोड़ता है। यह कोरिडोर अपने आप में अनोखा है, क्योंकि इसमें मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली का ख्याल रखा गया है। उद्घाटन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक कुमार चौधरी, उप सभापति, बिहार विधान परिषद प्रो. (डॉ.) रामचंद्र पूर्वे, मुख्य सचेतक सतारूढ़ दल, संजय कुमार सिंह, सचेतक सतारूढ़ दल, श्रीमती रीना देवी , उप मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल, सुनील कुमार सिंह, सदस्य, प्रो० नवल किशोर यादव एवं अन्य सदस्य तथा विधान परिषद् के कार्यकारी सचिव विनोद कुमार शामिल हुए।