

कानपुर।डिंपल यादव की प्रचंड जीत और प्रसपा के सपा में विलय की खुशी में जूही नहरिया में समाजवादियों ने लड्डू बांट कर हर्ष जताया और नेता अमर रहें,अखिलेश यादव जिंदाबाद,डिंपल यादव जिंदाबाद और शिवपाल यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अभिमन्यु गुप्ता और सपा नेत्री उमा कठेरिया के नेतृत्व में काफ़ी संख्या में महिलाएं,व्यापारी और युवा एकत्रित हुए और जोरदार नारों के साथ एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।बच्चों को इस खुशी में शिक्षा सामग्री और चॉकलेट मिठाई का भी वितरण हुआ।सभी ने अभिमन्यु गुप्ता और उमा कठेरिया का मालाओं से स्वागत किया।
अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि लगभग 2 लाख 88 हजार की लीड से मैनपुरी लोकसभा में डिंपल यादव की जीत नेताजी को सबकी सच्ची श्रद्धांजलि है।यह समाजवादियों की जीत है और नफरत फ़ैलाने वालों की हार।भाजपा के लोग डिंपल यादव को बेचारी बोल रहे थे और इस प्रचंड जीत ने भाजपा के नेताओं को बेचारा बना दिया।उमा कठेरिया ने कहा कि डिंपल यादव महिला सशक्तिकरण की प्रतीक हैं।
अभिमन्यु गुप्ता,उमा कठेरिया,राजेश राठौर,काले खान,शकील सिद्दीकी,नरेंद्र कठेरिया,माजदा,माया कठेरिया,मो शादाब,तौसीफ शौकत,नईम शाह,वाहिद मंसूरी आदि थे।