
कानपुर, समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप यादव के नेतृत्व में समाजवादी शिक्षक सभा के पदाधिकारियों ने आज शिक्षकों के बीच जाकर समाजवादी पार्टी की लोकसभा मैनपुरी में मा डिंपल यादव जी की हुई प्रचंड जीत पर मिष्ठान वितरण किया, शिक्षकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप यादव ने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में कहते घूम रहे थे व ट्वीट कर रहे थे कि यह उपचुनाव 2024 में होने वाले आम चुनाव की दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव है तो अब दिशा और दशा तय हो गई है 2024 में देश की सत्ता पर बैठे पुरानी पेंशन के खत्म करने वालों सरकारी उपक्रमों को बेचने वालों को मैनपुरी की जनता एवं वहां के शिक्षक व कर्मचारी वर्ग ने हराकर मुंह तोड़ जवाब दिया है और पूरे प्रदेश में यह संदेश दिया है कि समाजवादी पार्टी 2024 में उप्र से भाजपा को हराकर केंद्र में जनहित की सरकार बनवाने का काम करेंगे और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के ज्यादा से ज्यादा सांसद जितवाने का काम करेंगे। मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव सुनील बाजपेई, प्रसकंदन पचौरिया, अतुल तिवारी, विनोद कुमार, बीसीजी शर्मा, त्रिभुवन मौर्य, इमरान अहमद, जैनेंद्र कुमार, रमाकांत कटियार, सुरेंद्र कुमार, जैनुअल समेत तमाम शिक्षक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।