मा0काशीराम महापरिनिर्वाण दिवस पर बीएसपी के जिलाउपाध्यक्ष अब्दुलअजीम ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि
संतकबीरनगर
रिपोर्ट अतहरूल बारी

सेमरियावा।संतकबीरनगर -मा0काशीराम महापरिनिर्वाण दिवस पर बीएसपी के जिलाउपाध्यक्ष अब्दुल अजीम ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी है उन्होंने कहा लाखों बहुजनों की आवाज मान्यवर कांशीराम जी पहले ऐसे व्यक्ति थे जिसने शोषित समाज की निष्क्रिय रही राजनितिक चेतना को जागृत किया था. बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से शोषित समाज के लिए विकास के लिए बंद दरवाजे खोल दिए थे, लेकिन इस विकास रूपी दरवाजे के पार पहुचाने का कार्य मान्यवर ‘कांशीराम’ जी ने किया था. बाबा साहब ने दलितों को मनोबल प्राप्त करने का आह्वान किया, कांशीराम जी ने समाज को ‘मनोबल’ प्राप्त करने के लिए मजबूर किया. कांशीराम जी उन महान पुरषों में से है जिन्होंने व्यक्तिगत ‘स्वार्थ’ की जगह समाज के लिए कार्य किया, अपनी माँ को लिखी चिठ्ठी में ‘मान्यवर कांशीराम’ जी ने ‘शोषित समाज’ को ही अपना परिवार बताया. वर्तमान में समाज को ‘कांशीराम’ जी जैसे महापुरषो की अत्यंत आवश्यकता है।आज उनके महापरिनिर्वाण दिवस अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि ।