कैसे होगी कार्यवाही जब चोर ही है जज
संतकबीरनगर
के के मिश्रा / हरीश सिंह
सन्त कबीर नगर – अशिक्षित ग्राम प्रधान को ग्राम पंचायत अधिकारी द्बारा फर्जी वर्क आर्डर दिखाकर फर्जी तरीके से सामग्री सप्लायर के मिली भगत से जिसमे सामानो का सप्लाई किया ही नही फर्जी बिल बाउचर के माध्यम से लाखो रुपये डकारने का मामला संज्ञान मे आया है । जिसकी जानकारी होने पर ग्राम प्रधान ओरी द्बारा लगायी गयी गुहार जांचोप्रान्त सत्य पाये जाने पर जिला प्रशासन द्बारा चोर को ही मुकदमा दर्ज कराने के लिए निर्देशित कर दिया जिसके क्रम मे चार महीने पहले उक्त प्रकरण मे सामग्री सप्लायर फूलचंद के खिलाफ बखिरा थाने मे दर्ज कराया गया 419 , 420 के मुकदमे मे अब – तक नही हुई कोई कार्यवाही क्यो कि दोषी करता है मालो की सप्लाई कैसे होगी कार्यवाही । सूत्रो की माने तो अधिकारी कर्मचारी की है मिली भगत तो कैसे हो कार्यवाही चोर ही जज है । सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक विकास खण्ड बेलहर कला के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरड़ाड़ मे ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्बारा कम पढ़े लिखे ग्राम प्रधान ओरी को अंधेरे मे रखते हुए चेक / मोहर अपने पास रख कर बतौर प्रधान की फर्जी हस्ताक्षर मोहर लगाकर फर्जी तरीके से माल सप्लायर फूलचंद के नाम लाखो का भुगतान करा लिया गया । इतना ही नही ग्राम पंचायत मे 274 शौचालयो का भुगतान करा लिया गया जबकि मौके पर 35 शौचालय ही बना है । ग्राम प्रधान के लिखित शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी द्बारा जांच कराया गया , जांचोपरान्त प्रधान की शिकायत सत्य पायी गयी , लेकिन ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय को बचाते हुए उन्ही को वादी मुकदमा मानते हुए माल सप्लायर फूलचंद के ऊपर उक्त धोखाधड़ी व गमन मे 419 , 420 का मुकदमा बखिरा थाने मे दर्ज कराते हुए मामले को इतिश्री कर दिया गया । ग्राम पंचायत अधिकारी के रहमोकरम पर अभियुक्त मुकदमा फर्जी नाम पते का दुकान दिखाकर इन्ही सहभागियो के बीच निर्द्वन्द घूम रहा है और तभी से उक्त ग्राम प्रधान के खातो को सीज कर दिया गया क्यो कि ग्राम प्रधान कम पढ़ा लिखा व अनुसूचित जाति का है जिसकी कोई सुनवाई सम्भव नही है दर – दर भटक रहा है ग्राम प्रधान , तहसील दिवस व जिले के आला अधिकारियो के पास ग्राम पंचायत का खाता खुलवाने व पंचायत सेक्रेटरी से लेकर माल सप्लायर के खिलाफ विधिक कार्यवाही करने के लिए मारा – मारा फिर रहा है ।