उप जिलाधिकारी खलीलाबाद/प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका खलीलाबाद के कार्यकाल में हुई रिकॉर्ड तोड़ कर वसूली

जिलाधिकारी संतकबीरनगर प्रेम रंजन सिंह के निर्देशन में उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठी/प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका खलीलाबाद द्वारा अभियान चलाकर नगर पालिका परिषद अंतर्गत व्यापक कर वसूली माह नवंबर में की गई, प्रभारी अधिशासी अधिकारी द्वारा सभी कर निरीक्षकों की कड़ी समीक्षा करते हुए उनको वसूली का लक्ष्य दिया था तथा पिछले 5 से 7 वर्षों की वसूली की समीक्षा तथा पर्यवेक्षण किया जिसके सापेक्ष नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत माह नवंबर में 2047529 रूपए की रिकॉर्ड तोड़ वसूली हुई। प्रभारी अधिशासी अधिकारी द्वारा नियमित रूप से बड़े बाकीदारों की समीक्षा की गई जिसके फल स्वरूप कर वसूली अभियान में अपार सफलता मिली। श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कर वसूली शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में से है तथा भविष्य में भी इसी तरह अभियान चलाकर नगरपालिका के बड़े बाकीदारों से वसूली की जाएगी। बताते चलें कि नगरपालिका के विगत 10 वर्षों के कालखंड में कभी भी इस तरह का अभियान चलाकर ना तो वसूली की गई और ना ही कराई गई |