संतकबीरनगर
जितेन्द्र चौधरी
जुआ अधिनियम के अन्तर्गत 05 अभियुक्त गिरफ्तार 900 रु0 व ताश के 52 पत्ते बरामद
थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 05 अभियुक्तगण 1- नरसिंह पुत्र अवधराज निवासी गगनई राव 2- गुलाम सदर पुत्र जोखू निवासी ठाकुरद्वारा 3- राजेश पुत्र लालमन निवासी ठाकुरद्वारा 4- सुरेश चौरसिया पुत्र सोमई निवासी नौगरी 5- हरिश्चन्द्र पुत्र हरिलाल निवासी गगनईराव थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर को रोडवेज के पास देशी शराब की दुकान कस्बा मेंहदावल से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ताश के 52 पत्ते व जामातलाशी 550 रु0 व मालफड़ 350 रु0 बरामद कर थाना मेंहदावल पर मु0अ0सं0 257 / 19 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 04 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बखिरा पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तगण नाम पता – 1- राम सोहित पुत्र सन्तराम निवासी बनौली 2- गणेश पुत्र रामचन्द्र निवासी परसवनिया 3- रामकरन पुत्र रामवेलास 4- बेचन पुत्र गरीब निवासी अमथरी थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को क्रमशः5-5-5-5 लीटर (कुल 20 ली0) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर क्रमशः मु0अ0सं0 425/19, 426/19, 427/19 व 428/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
वारण्टी

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा वारण्टी नाम पता जितेन्द्र कुमार पुत्र राममूरत निवासी मड़या थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 3301 द्वारा दुर्घटना मे घायल व्यक्ति को पहुचाया गया अस्पताल –पीआरवी 3301 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 2692 से कालर ने दुर्घटना में एक व्यक्ति के घायल होने के संबंध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मी तत्काल 05 मिनट मे मौके पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को प्राथमिक उपचार कराकर मौके पर ही उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया तथा थाना कोतवाली खलीलाबाद को अवगत कराया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कराया गया , जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ– आरक्षी संतोष शर्मा, हो0चा0 अमरीश यादव ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 02 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 01 वाहन सीज व 28 वाहनो से 31900 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 08-10-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 01 वाहन सीज व 28 वाहनो से 31900 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।