पूर्व सांसद भाल चंद्र यादव के निधन पर सैय्यद फिरोज अशरफ़ शादात ने गहरा दु:ख व्यक्ति किया
संतकबीरनगर
जितेन्द्र चौधरी

खलीलाबाद संत कबीर नगर के पूर्व सांसद श्री भाल चन्द्र यादव जी
का दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में असामयिक निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हो रहा है,
पूर्व सांसद जी की मृत्यु का समाचार सुनकर मुझे व्यक्तिगत रूप में गहरा आघात लगा है,
मैं उनसे राजनैतिक रुप से जुड़े रहने के साथ साथ व्यक्तिगत रूप से भी बहुत आत्मीय रुप से जुड़ा रहा।
पूर्व सांसद जी की राजनैतिक छमता
कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह और किसी भी काम को चुनौती के रूप में स्वीकार करने का अदम्य साहस, सदैव स्मरणीय रहेगा।
जनपद संत कबीर नगर ने एक निर्भीक और निडर नेता को खो दिया। मैं ऐसे नेता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।