आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहीदे-आज़म भगत सिंह जी की 115वी जयंती धूम-धाम से मनाया



संतकबीरनगर – आज दिनांक 28 सितंबर 2022, दिन बुधवार को आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर के कार्यकर्ताओ द्वारा शहीदे-आज़म भगत सिंह जी की 115वी जयंती बड़े ही धूम धाम से मनाई।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अंबिका राय और प्रदेश सचिव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ सौम्येंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने की। सभी कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए संगोष्ठी पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि शहीदे-आज़म भगत सिंह जी का साहस हमें बहुत प्रेरित करता है। हम अपने राष्ट्र के लिए उनके दृष्टिकोण को साकार करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।
प्रदेश सचिव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ सौम्येंद्र प्रताप श्रीवास्तव, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अंबिका राय और पंचायत प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने भगत सिंह जी के बलिदान को याद करते हुए कहा कि हम सब जनता के अधिकारों का हनन नही होने देंगे, उनके द्वारा बताए गए क्रांति के मार्ग पर जनता को चलने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ सौम्येंद्र प्रताप श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव, पिछड़ा प्रकोष्ठ राजेंद्र प्रसाद पाल, पूर्वांचल प्रांत सचिव सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अंबिका राय, जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव, पंचायत प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, पंकज शर्मा, बृजेश निषाद, मनीष चौधरी इत्यादि लोग उपस्थित रहें।