स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का फीता काटकर भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेश कुमार राजभर ने किया उद्घाटन
संत कबीर नगर



विकास खंड सेमरियावां के चंगेरा – मांगेरा में मैक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्घाटन शैलेश कुमार राजभर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने किया इस अवसर पर रामसेवक , भीम सिंह, बालकेश सिंह, जवाहिर ,भागीरथी गुप्ता, परमारथ , कलावती देवी ,जोगेंद्र, दिवाकर राजभर, अनुज कुमार समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे…
मैक सेवा संस्थान से चिकित्सक डॉ बलवन्त साहनी, डॉ कमला प्रसाद चौधरी ,नीरज कुमार शर्मा,एमए हाशिम मौजूद रहे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आए हुए मरीजों को डॉ बलवन्त साहनी ने नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श दिए एवं नाना प्रकार की नई बीमारियों से बचने के उपाय भी बताएं पेट रोग, कान रोग, हृदय रोग समेत तमाम प्रकार के बीमारियों से कैसे बचा जाए इसके बारे में परामर्श दिए |