हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी मे 75 वां स्वतंत्रता दिवस






सन्त कबीर नगर ( बेलहर कला ) विकास खण्ड बेलहर कला मे स्थित रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी मे आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर ” हर घर तिरंगा ” अभियान के सफलता मे महापर्व स्वतंत्रता दिवस ” 15 अगस्त ” को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया । कम्पनी निदेशक अबदुल्लाह खान ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के क्रम मे ” हर घर तिरंगा ” अभियान का तात्पर्य देश की समृद्धि है जो यह सुनिश्चित करता है कि देशवासियो मे एकता , अखंडता , सौहार्द , सद्भावना एवं भाईचारा बना रहे । जिसे देशवासियो को एक मौलिक कर्त्तव्य के तहत यह सुनिश्चित करना होगा । दासता की गुलामी से छुड़ाकर लोकतंत्र का प्रारूप तैयार कर देश को लोकतांत्रिक बनाने का पूर्वजो के बलिदान का अभिप्राय भी यही रहा है । तदुपरांत ” हर घर तिरंगा ” अभियान मे जन जागरूकता के क्रम मे कम्पनी के समस्त वर्करो एवं आफिस के समस्त स्टाफो के साथ भगौसा , भानपुर , कैथवलिया , बेलवा सेंगर से होते हुए पिपरा प्रथम , पड़िया , लोहरौली के रास्ते लगभग 14 किलोमीटर अप डाउन पैदल तिरंगा यात्रा निकाला गया । दौरान राष्ट्रगीतो के साथ ” भारत माता की जय , वन्दे मातरम , इंकलाब जिंदाबाद आदि नारो का बुलन्द आवाजो मे उद्घोष होता रहा । तिरंगा यात्रा मे कम्पनी मैनेजर फारुख , वसीउल्लाह खान , हकीकुल्लाह खान , रियाजुल हक , अली हुसैन , रामसागर , हरिओम पाण्डेय , लवकुश , रामकेश , धर्मेन्द्र , नंदनी , शबीहा , आफरीन आदि ने हिस्सा लिया ।