संतकबीरनगर
जितेन्द्र चौधरी
अश्लील टिप्पणी करने के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना बखिरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 416/19 धारा 294 भादवि मे वांछित अभियुक्त नाम पता मो0 इस्माइल उर्फ गुड्डू पुत्र दरगाही निवासी झीनापुर कस्बा बखिरा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
थाना दुधारा पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त नाम पता गुलाब चन्द्र पुत्र इन्दल केवट निवासी भेड़ौरा पिकौरा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 328/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
वारण्टी
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा एक वारण्टी नाम पता राममिलन पुत्र पलटू निवासी मैलानी थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
थाना महुली पुलिस द्वारा 02 वारण्टी नाम पता – 1 – श्यामपियारे पुत्र गोविन्द 2 – हरिकेश पुत्र रघुपत निवासी गोरयाघाट थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा एक वारण्टी नाम पता सुग्रीव पुत्र रामजीत निषाद निवासी बढ़याठाठर थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1487 ने विवाद को कराया शान्त – पीआरवी 1487 को थाना दुधारा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 6661 से कालर ने दो पक्षों में मारपीट एवं विवाद होने के संबंध मे सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 08 मिनट मे मौके पर पहुंचकर विवाद को शान्त कराकर मारपीट मे घायल हुए व्यक्ति को पीआरवी से अस्पताल पहुचाया गया तथा थाना दुधारा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह, आरक्षी हदीश अली, हो0चा0 महेन्द्र यादव ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 07 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

•थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 46 वाहनो से 51200 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 01-10-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 46 वाहनो से 51200 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 01-10-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 13 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 26 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ करने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।