जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस व होमगार्ड के जवानों के साथ निकाला गया तिरंगा रुट मार्च


संत कबीर नगर 12 अगस्त 2022स्वतन्त्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर “आजादी का अमृत महोत्सव” के अन्तर्गत जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार द्वारा संयुक्तरुप से नागरिक पुलिस के जवानों व जनपदीय होमगार्ड कम्पनी के जवानों के साथ तिरंगा रुट मार्च निकाला गया । तिरंगा रुट मार्च मौलाना आजाद इण्टर कालेज मैलानी से प्रारम्भ होकर समयमाता मन्दिर तिराहा तक निकाला गया, तिरंगा रुट मार्च के दौरान जिला कमाण्डेंट होमगार्ड्स सहित अन्य प्रशासनिक / पुलिस अधिकारी सम्मिलित रहे एसपीद्वारा बताया गया कि तिरंगा मार्च का उद्देश्य आमजनमानस में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना व आमजनमानस में सुरक्षा व शान्ति हेतु पुलिस व होमगार्ड्स के प्रति लोगों का विश्वास कायम रखना है ।
रिपोर्ट :- के के मिश्रा